पेसा एक्ट 1996 के 10 महत्वपूर्ण प्रावधान-

महिलाओं की भूमिका


                            🇮🇳 पेसा एक्ट🇮🇳

पेसा एक्ट के फायदे, सशक्त ग्राम सभा

1. ग्राम सभा सर्वोच्च निकाय होगी

ग्राम सभा को निर्णय लेने की सर्वोच्च शक्ति दी गई है — जैसे भूमि उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आदि।

              2. प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार1996

ग्राम सभा को जल, जंगल और ज़मीन पर नियंत्रण और उनके प्रबंधन का अधिकार है।

              3. भूमि हस्तांतरण की मंज़ूरी पेसा एक्ट 1996

किसी भी व्यक्ति या संस्था को आदिवासी भूमि देने से पहले ग्राम सभा की मंज़ूरी अनिवार्य है।

             4. माइनिंग और खनन पर निर्णय का अधिकार(1996)

खनिजों के दोहन (माइनिंग) से जुड़ी योजनाओं में ग्राम सभा की सहमति आवश्यक है। 

                         उदाहरण

👍ग्राम पंचायत तुम्मी छोट मे जोहिला नदी से पत्थर (बोल्डर)निकालने पर पूर्णतः (पेसा समिति द्वारा)रोक लगा दिया गया 👍  

जोहिला नदी संगम

  5. स्थानीय योजनाओं की मंज़ूरी

ग्राम विकास, सड़क निर्माण, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र जैसी योजनाएं बिना ग्राम सभा की मंज़ूरी के लागू नहीं हो सकतीं।

            6. नियम विरुद्ध शराब की बिक्री पर रोक

ग्राम सभा को अपने क्षेत्र में शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने का अधिकार है।

            7. पारंपरिक रीति-रिवाजों की मान्यता

ग्राम सभा को अपने पारंपरिक कानून, सामाजिक प्रथा और व्यवस्था बनाए रखने का अधिकार है।

            8. स्थानीय न्याय व्यवस्था (न्याय पंचायत)

ग्राम स्तर पर विवादों के समाधान के लिए ग्राम सभा को पारंपरिक तरीके से न्याय देने का अधिकार है|

            9. संविदा व ठेके पर नियंत्रण

स्थानीय निर्माण कार्यों या विकास योजनाओं से जुड़े ठेके और मजदूरी तय करने में ग्राम सभा की भूमिका होगी

         🇮🇳 10. महिला भागीदारी अनिवार्यता(1996)

ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना पेसा एक्ट का अहम भाग है।

पेशा एक्ट के बारे में सभी पहलुओं को समझने के लिए क्रमशः बने रहें धन्यवाद 🙏🙏

                         <><>

हमारे इस छोटे से प्रयास को जो की पेशा एक्ट का सही स्वरुप लोगो तक पहुचे, हमारे गाँव, के लोगो को उनका उचित हक़ अधिकार मिले इसमें आपकी सहभागिता प्रार्थनीय है आप हमारे इस पोस्ट से लगातार जुड़े रहें और हमारे इस पोस्ट, वीडियो  को खुद भी वाच करें सबेस्क्राइब करें और लोगो तक पहुंचाने में हमारी मदद करें 🙏


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुख्यमंत्री का पेसा महासम्मेलन – पर पेसा विषय ही ग़ायब!

PESA मोबेलाइज़र का संघर्ष: अधिकार दिलाने वाले आज खुद न्याय के मोहताज क्यों?

आदिवासी स्वराज और ग्रामसभा की ताकत: मध्यप्रदेश पेसा नियम 2022 की प्रमुख बातें"